देवघर : देर शाम नगर थानांतर्गत सिंघवा मोड़ के समीप रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने छानबीन करने के बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ की. छानबीन के क्रम में मृतक की पहचान दीपू महथा (36)के रूप में हुई है.
वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया कनाली गांव का रहने वाला बताया जाता है. परिजनों ने दीपू की हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी है. फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है. किये जाने की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.
