लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित

जसीडीह : श्रावणी मेला के दौरान जीआरपी व आरपीएफ पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन व सीसीटीवी का जायजा लिया. इस क्रम में डीएसआरपी बिनोद कुमार महतो ने स्टेशन पर जीआरपी द्वारा बनाये गये 27 पोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म के चार नंबर पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मी आनंद लकड़ा […]

जसीडीह : श्रावणी मेला के दौरान जीआरपी व आरपीएफ पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन व सीसीटीवी का जायजा लिया. इस क्रम में डीएसआरपी बिनोद कुमार महतो ने स्टेशन पर जीआरपी द्वारा बनाये गये 27 पोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म के चार नंबर पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मी आनंद लकड़ा को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के

आरोप में निलंबित कर दिया. जानकारी के अनुसार, आरपीएफ कमांडेंट एएन झा व डीएसआरपी ने यात्री सुरक्षा को लेकर घंटों सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की. साथ ही सुरक्षित यात्रा करने की जानकारी कांवरियों को दी गयी. इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक जे पाठक, इंस्पेक्टर अमिताभ रंजन, डीके पांडेय, जीआरपी इंस्पेटर संजय सुमन, पंकज कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

दवा दुकानों की जांच
जसीडीह. जसीडीह बाजार की दवा दुकानों में ड्रग इंस्पेक्टर प्रणव कुमार ने दवा के विपत्र व रखरखाव आदि की जांच की. इस दौरान गड़बड़ियां पाकर दवा दुकानदारों को नोटिस दी गयी. पूछे जाने पर डीआई ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उनके द्वारा किन-किन दवा दुकानों की जांच की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >