देवघर : देवीपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को नेहरू कप हॉकी का प्रखंडस्तरीय खेल का आयोजन हुआ, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,देवीपुर ने जीत दर्ज की. जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन हुआ. 26 जुलाई को शहर के केके स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसमें चयनित खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे. आज के मैच में कृष्णा कुमारी ने अच्छा प्रर्दशन किया. खेल के आयोजन को सफल बनाने में स्कूल की वार्डेन निशा गुप्ता, दीपक कुमार, कुणाल मंडल,गौरव, चंदन, चुनुलाल मरांडी आदि ने काफी सहयोग किया. उक्त आशय की जानकारी प्रखंड संयोजक दीपक कुमार ने दी.
नेहरू कप हॉकी में केजीवीए की टीम विजयी
देवघर : देवीपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को नेहरू कप हॉकी का प्रखंडस्तरीय खेल का आयोजन हुआ, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,देवीपुर ने जीत दर्ज की. जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन हुआ. 26 जुलाई को शहर के केके स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसमें चयनित खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे. आज […]
