बाबा का पट खुलते ही मंदिर से लेकर कतार के अंतिम छोर चमारी डीह तक बोलबम के जयकारे से गूंज उठा. वहीं भीड़ को कंट्रोल करने के उद्देश्य से संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश कुमार झा व डीसी राहुल सिन्हा स्वयं संस्कार मंडप में देर तक खड़े रह कर कतार को व्यवस्थित ढंग से सभी को दिशा-निर्देश देते नजर आये. वहीं सोमवारी की पूर्व संध्या पर बाबा मंदिर को एक बार फिर फूलों से सजाया गया.
तीसरी सोमवारी : बाह्य जलार्पण की कतार जलसार के पार, बाबा मंदिर में जलार्पण कर गदगद हुए शिवभक्त
देवघर: सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा मंदिर से लेकर पूरी देव नगरी केसरियामय हो गयी. बाबा मंदिर का पट अहले सुबह खुलने के साथ कांचा जल पूजा संपन्न हुई. उसके बाद पुजारी विद्यानंद झा ने सरकारी पूजा संपन्न करायी. पौने चार बजे से आम भक्तों के जलार्पण के लिये पट खोल दिया. बाबा का […]

देवघर: सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा मंदिर से लेकर पूरी देव नगरी केसरियामय हो गयी. बाबा मंदिर का पट अहले सुबह खुलने के साथ कांचा जल पूजा संपन्न हुई. उसके बाद पुजारी विद्यानंद झा ने सरकारी पूजा संपन्न करायी. पौने चार बजे से आम भक्तों के जलार्पण के लिये पट खोल दिया.
कृष्णा बम पहुंचीं बाबा मंदिर बाह्य अरघा से किया जलार्पण
सोमवारी को बाबा भोले नाथ की भक्त कृष्णा बम उज्जैन से तीर्थाटन करने के बाद सुल्तानगंज से डाक कांवर लेकर बाबा मंदिर पहुंची. इस बार जिला प्रशासन के चुस्त व्यवस्था में कृष्णा बम को गर्भ गृह में प्रवेश करने का आदेश नहीं देया गया. अंत में उनको वाह्य अरघा से जलार्पण कर संतोष करना पड़ा. इससे उनके समर्थकों में काफी नाराजगी व्यक्त की. मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों ने रविवार व सोमवार को डाक बम को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं उपलब्ध कराने की जानकरी देते हुए निकास द्वार से गर्भ गृह में प्रवेश से रोक लगा दी.