सीवान की कांवरिया की मौत

देवघर : कांवर यात्रा में बाबाधाम आये बिहार अंतर्गत सीवान के महिला कांवरिया हेवंती देवी (35) की मौत हो गयी. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति का नाम भरत सिंह है. सुल्तानगंज से कांवर लेकर हेवंती बाबाधाम आ रही थी. इसी क्रम में कांवरिया पथ में दुम्मा के समीप पहुंचते ही उसकी […]

देवघर : कांवर यात्रा में बाबाधाम आये बिहार अंतर्गत सीवान के महिला कांवरिया हेवंती देवी (35) की मौत हो गयी. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति का नाम भरत सिंह है. सुल्तानगंज से कांवर लेकर हेवंती बाबाधाम आ रही थी. इसी क्रम में कांवरिया पथ में दुम्मा के समीप पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी.

इसके बाद उसे दुम्मा स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया गया. उस दौरान हेवंती अकेली थी. स्वास्थ्य शिविर के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हेवंती की हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल लाने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने हेवंती को मृत घोषित करते हुए सूचना नगर थाना को भेज दी. समाचार लिखे जाने तक हेवंती के कोई परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे हैं. नगर पुलिस ने हेवंती की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
सुल्तानगंज से कांवर लेकर आने के क्रम में दुम्मा में बिगड़ गयी थी तबीयत
साथ नहीं थम कोई परिजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >