दूसरी शिफ्ट के 43 डॉक्टरों व 158 स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया योगदान

देवघर : स्वास्थ्य विभाग के श्रावणी मेला कोषांग कार्यालय में दूसरे शिफ्ट के 43 डॉक्टरों सहित 158 स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना-अपना योगदान रविवार शाम तक दिया. इन डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगनी आरंभ हो गयी है. कई डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को अस्थायी अस्पताल दुम्मा, बीएड कॉलेज, मंदिर स्वास्थ्य केंद्र, नेहरु पार्क स्वास्थ्य केंद्र व क्यू […]

देवघर : स्वास्थ्य विभाग के श्रावणी मेला कोषांग कार्यालय में दूसरे शिफ्ट के 43 डॉक्टरों सहित 158 स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना-अपना योगदान रविवार शाम तक दिया. इन डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगनी आरंभ हो गयी है. कई डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को अस्थायी अस्पताल दुम्मा, बीएड कॉलेज, मंदिर स्वास्थ्य केंद्र,

नेहरु पार्क स्वास्थ्य केंद्र व क्यू काॅम्प्लेक्स स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी लगा दी गयी. दूसरे शिफ्ट के डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मी मंगलवार से अपनी ड्यूटी आरंभ करेंगे. मेला कोषांग प्रभारी डॉ सुधीर प्रसाद ने बताया कि पहले 15 दिनों के लिए मुख्यालय द्वारा श्रावणी मेला में 89 डॉक्टर व 250 स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. संभावना है कि बाकी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी सोमवार तक योगदान दे देंगे. रविवार रात करीब नौ बजे तक स्वास्थ्य विभाग के मेला कोषांग कार्यालय में कार्य चल रहा था. अस्थायी अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य शिविर में ड्यूटी देने को लेकर मंत्रणा चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >