जमीन विवाद में जमकर मारपीट, तीन घायल

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के महतोडीह उदयपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. घटना में अविनाश कुमार रवानी, श्याम रवानी व ठाकुर रवानी घायल हो गये. परिजनों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गंभीर […]

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के महतोडीह उदयपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. घटना में अविनाश कुमार रवानी, श्याम रवानी व ठाकुर रवानी घायल हो गये. परिजनों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गंभीर चोट बतायी है. उधर, घायलों द्वारा घटना की सूचना जसीडीह थाना में दे दी गयी है. घायलों का कहना है कि वे लोग खेत पर काम कर रहे थे, तभी आरोपितों ने अचानक हमला कर दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >