हर्ट अटैक से दो कांवरियों की हुई मौत, नवादा के कांवरिया की नहीं हो सकी पहचान

जमुई/बांका : बाबा वैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए देवघर जाने के दौरान दो कांवरियों की शनिवार को हर्ट अटैक के कारण मौत हो गयी. इनमें से एक कांवरिया की पहचान कर ली गयी है. जबकि दूसरे कांवरिया की पहचान नहीं की जा सकी है. पहले मामले में कटोरिया के कांवरिया पथ की भूलभुलैया के निकट […]

जमुई/बांका : बाबा वैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए देवघर जाने के दौरान दो कांवरियों की शनिवार को हर्ट अटैक के कारण मौत हो गयी. इनमें से एक कांवरिया की पहचान कर ली गयी है. जबकि दूसरे कांवरिया की पहचान नहीं की जा सकी है.

पहले मामले में कटोरिया के कांवरिया पथ की भूलभुलैया के निकट एक कांवरिया की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. मृत कांवरिया का नाम राजू मोहली (35 वर्ष), पिता- पारो महोली, ग्राम- टिकारी बधना टोला, थाना- करौं प्रखंड, मधुपुर, जिला- देवघर (झारखंड) के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है .

वहीं दूसरे मामले में एक अन्य कांवरिया की मौत भी जसीडीह में दिल का दौरा पड़ने से हो गयी. आसपास के लोगों के मुताबिक, सांस उखड़ने के बीच कांवरिया अपने घर का पता सिर्फ नवादा बता पाया. इससे पहले की कांवरिया आगे कुछ कह पाता, कांवरिया की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >