श्रावणी मेले का 11वां दिन: बाबाधाम व बासुकिनाथधाम में बोल बम, 99 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

देवघर: सावन के 11वें दिन बाबाधाम में 99 हजार और बासुकिनाधाम में 65 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. कड़ी सुरक्षा के बीच कांवरिये एक्सेस कार्ड लेकर कतारबद्ध जलार्पण कर रहे थे. वहीं डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसपी ए विजयालक्ष्मी मेला व्यवस्था पर पैनी निगाह रख रहे थे. बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार […]

देवघर: सावन के 11वें दिन बाबाधाम में 99 हजार और बासुकिनाधाम में 65 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. कड़ी सुरक्षा के बीच कांवरिये एक्सेस कार्ड लेकर कतारबद्ध जलार्पण कर रहे थे. वहीं डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसपी ए विजयालक्ष्मी मेला व्यवस्था पर पैनी निगाह रख रहे थे. बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार दोपहर तक भीड़ रही. उसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. भीड़ अपेक्षाकृत घटी लेकिन कांवरियों का प्रवाह दिन भर जारी रहा. जबकि सुल्तानगंज से गुरुवार को 68 हजार कांवरिये बाबाधाम की ओर कूच कर गये हैं.
प्रशासन का फोकस अब तीसरी सोमवारी पर
दो सोमवारी सफलतापूर्वक निकल जाने के बाद अब प्रशासन पूरा फोकस तीसरी सोमवारी पर कर रहा है. पिछली दो सोमवारी में जो भी कमियां दिखी, सभी का अवलोकन करते हुए व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए योजनाएं बनी है. प्रशासन व पुलिस के बीच बेहतर को-अॉर्डिनेशन के जरिए और बेहतर सुविधा श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की तैयारी है.
ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
भारी भीड़ होने और वाहन अधिक संख्या में शहर आ जाने से हर रोज ट्रैफिक की समस्या से निजात के लिए डीसी गुरुवार को स्वयं व्यवस्था देखने निकले. ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने कड़े निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा है कि निर्धारित पड़ाव में बसें या अन्य वाहन लगे. बिना परमिट वाले वाहन शहर में या स्टैंड में देखे गये तो कड़ी कार्रवाई होगी.
बारिश से श्रद्धालुओं को मिली राहत
बुधवार व गुरुवार को रिमझिम बारिश ने कांवरियों को राहत दी. खास तौर पर कांवरिया पथ पर रिमझिम बारिश में कांवरिये तेज गति से चल रहे हैं. दुुम्मा पहुंचते ही कांवरिये एक्सेस कार्ड काउंटर से प्रवेश पत्र लेकर ही बाबाधाम की ओर कूच कर रहे हैं.
29 सूचना केंद्र दे रहे सुविधाओं की जानकारी
मेले में कतार सिस्टम से लेकर जलार्पण और श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देने के लिए पीआरडी ने 29 सूचना केंद्र स्थापित किये हैं. इन केंद्रों में खोया-पाया आदि की सूचना संप्रेषण करते हुए बिछुड़े को मिलाने का काम भी किया जा रहा है.
कांवरिया पथ पर टेंट सिटी का मिल रहा लाभ
कांवरियों की सुविधा के लिए झारखंड सरकार ने कांवरिया पथ में टेंट सिटी का निर्माण करवाया है. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और अपना एक्सेस कार्ड दिखाकर तीन घंटे तक आराम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >