आदर्श झा, संदीप तुरी, राजन सिंह राजपूत नामजद आरोपित

देवघर : नगर पुलिस ने सनमेल बाजार निवासी आशीष मिश्रा की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी(कांड संख्या-459/17)दर्ज कर ली है. आशीष ने अपने लिखित शिकायत में कहा है कि 18 जुलाई को दिन के 3.30 बजे वह किसी काम से रिषभ के साथ घर से बाइक पर निकलकर टावर चौक पहुंचे. वहां से थोड़ी देर बाद […]

देवघर : नगर पुलिस ने सनमेल बाजार निवासी आशीष मिश्रा की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी(कांड संख्या-459/17)दर्ज कर ली है. आशीष ने अपने लिखित शिकायत में कहा है कि 18 जुलाई को दिन के 3.30 बजे वह किसी काम से रिषभ के साथ घर से बाइक पर निकलकर टावर चौक पहुंचे. वहां से थोड़ी देर बाद जब वह जलसार रोड होते हुए वापस घर लौट रहा था.

तभी पुराना पोस्टमार्टम हाउस के समीप पूर्व से घात लगाये पांच-छह लोगों ने गोली चलानी शुरू कर दी. जिसमें एक आदर्श झा, दूसरा संदीप तुरी अौर तीसरा राजन सिंह राजपूत समेत तीन-चार अन्य अज्ञात शामिल थे. उसके पेट व शरीर के अन्य हिस्से में गोली लगने के बाद भी जान बचाने के लिए वो वहां से भाग निकले. फिर दोस्तों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के क्रम में अॉपरेशन थियेटर में पुलिस को बयान दिया. नगर पुलिस ने आशीष के बयान पर कांड संख्या-459/17 अंकित कर आरोपित आदर्श, संदीप व राजन व अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 307 व 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है.

कहते हैं थाना प्रभारी
घटना के सिलसिले में मंगलवार की रात सभी संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की गयी. मगर उन सभी का कोई सुराग नहीं मिला है. सभी आरोपित फरार चल रहे हैं. पुलिस लगातार अभियान चलायेगी.
एके उपाध्याय, पुलिस इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी, देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >