संस्कृत संभाषण शिविर का समापन सह सम्मान समारोह का आयोजन

देवघर. लक्ष्मीपुर चौक स्थित श्रीवैद्यनाथ संस्कृत पुस्तकालय में आयोजित 21 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 11 जून को किया जायेगा. शहर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. इसको लेकर पुस्तकालय संचालन समिति जुटी हुई है. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष मार्कण्डे […]

देवघर. लक्ष्मीपुर चौक स्थित श्रीवैद्यनाथ संस्कृत पुस्तकालय में आयोजित 21 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 11 जून को किया जायेगा. शहर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. इसको लेकर पुस्तकालय संचालन समिति जुटी हुई है.

इस संबंध में समिति के अध्यक्ष मार्कण्डे झा ने बताया कि संस्कृत संभाषण शिविर सफल रहा. इसमें बच्चे-बच्चियों ने समान रूप से प्रशिक्षण में हिस्सा लिया. 21 दिन तक चले संस्कृत संभाषण शिविर में बच्चों को संस्कृत को नजदीक से समझने का अवसर मिला. उनके अंदर का डर भागा है.

11 जून को शिविर का विधिवत समापन किया जायेगा. प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जायेगा. इसका शुभारंभ शाम साढ़े छह बजे किया जायेगा. इसमें शहर के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >