एसबीआइ डकैती कांड में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, बैंक से लूटा गया सीपीयू बरामद

देवघर : एसबीआइ पर्सनल बैंकिंग शाखा में 16.87 लाख की डकैती मामले में पुलिस को कई साक्ष्य हाथ लग चुके है. लूटी गयी रकम के साथ सरगना सुनील दास को दबोचने के लिए पुलिस की छापेमारी टीम ने नाकेबंदी कर रखी है. अगर इस अभियान में पुलिस सफल रही तो देवघर पुलिस के लिए यह […]

देवघर : एसबीआइ पर्सनल बैंकिंग शाखा में 16.87 लाख की डकैती मामले में पुलिस को कई साक्ष्य हाथ लग चुके है. लूटी गयी रकम के साथ सरगना सुनील दास को दबोचने के लिए पुलिस की छापेमारी टीम ने नाकेबंदी कर रखी है. अगर इस अभियान में पुलिस सफल रही तो देवघर पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जायेगी. घटना के दिन से ही पुलिस की चार अलग-अलग टीम अपराधियों को दबोचने के लिए छापेमारी में जुटी है. पुलिस की सभी गतिविधि को गोपनीय रखा गया है.

सूत्रों की मानें तो अब तक पुलिस के हत्थे तीन आरोपित चढ़ चुके हैं. उक्त आरोपितों के घटना में शामिल रहने की आशंका है. उन्हीं सूत्रों की मानें तो एक आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के दौरान बैंक से लूटी गयी सीपीयू भी बरामद कर लिया है. हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वेश बदल-बदल कर अभियान चला रही है.

मंगलवार को कई इलाकों में हुई छापेमारी : मंगलवार को भी पुलिस ने कोरियासा, दर्दमारा, धनगौर, हिरना, चितोलोढ़िया समेत मधुपुर, कुंडा, मोहनपुर व जसीडीह के कई इलाकों में छापेमारी की. छापेमारी के बाद एसडीपीओ दीपक पांडेय के साथ टीम के अधिकारी हिरासत में लिए आरोपितों से कुंडा थाना में पूछताछ करते रहे. अनुसंधान प्रभावित होने को लेकर किसी ने कुछ भी जानकारी देने से परहेज किया. पूछे जाने पर एसपी ए विजयालक्ष्मी ने कहा कि चार अलग-अलग टीम छापेमारी अभियान में जुटी है. काफी कुछ साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं. घटना के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी व रुपया बरामद करने के प्रयास में पुलिस का अभियान चल रहा है. उम्मीद है शीघ्र सफलता हाथ लगेगी. इसके बाद प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा. जानकारी हो कि गुरुवार को बैंक खुलते ही एसबीआइ पीबी शाखा में ग्राहक बनकर घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर 1687415 रुपये लूट लिये थे. मामले को लेकर एसबीआइ पीबी शाखा के प्रबंधक राजीव किशोर के बयान पर नगर थाना कांड संख्या 366/17 भादवि की धारा 395, 120बी के तहत सुनील दास सहित अन्य चार-पांच अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >