युवाओं से शराबबंदी के पक्ष में आने की अपील

देवीपुर. थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव में महिला समिति की अध्यक्ष डोली देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराबबंदी के पक्ष में मोरचा खोल दिया है. महिलाओं ने इसके पहले 21 मई को अवैध शराब बनाने वालों के घर जाकर शराब व जावा महुआ को नष्ट कर दिया था. मंगलवार को फिर […]

देवीपुर. थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव में महिला समिति की अध्यक्ष डोली देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराबबंदी के पक्ष में मोरचा खोल दिया है. महिलाओं ने इसके पहले 21 मई को अवैध शराब बनाने वालों के घर जाकर शराब व जावा महुआ को नष्ट कर दिया था. मंगलवार को फिर दूसरी बार महिलाएं एकत्र हुई थीं.

इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होने वाले थे. परन्तु किसी कारण वश जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने से कार्यक्रम को स्थगित कर बैठक का रूप दे दिया गया. महिलाओं ने स्थानीय युवाओं को भी इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है. उनका कहना है कि युवा पीढ़ी शराब की लत में फंसकर बर्बाद हो रही है. साथ ही घर के मर्द भी रात में शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं.

शराब का पैसा नहीं रहने पर घर का सामान ही बेच देते हैं. सभी महिलाओं ने स्थानीय जिला परिषद सदस्य, प्रमुख व मुखिया से इस अभियान में शामिल होकर मदद करने की मांग की है. प्रखंड प्रशासन से से भी अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि महिलाओं ने कहा कि एक-दो दिनों के अंदर देवघर एसपी से मिलकर उन्हें मांगों से अवगत करायेंगी. मौके पर टुन्नी देवी, इंदु देवी, शीला देवी, सुहाग देवी, कुसुम देवी, बसंती देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, सुमित्रा देवी सहित काफी संख्या में महिलायें मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >