देवघर के मोहनपुर प्रखंड भाजपा किसान मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष भी थे नरेंद्र यादव
झालर नदी पुल के नीचे से बरामद किया गया शव व बाइक
मोहनपुर (देवघर) : मोहनपुर प्रखंड भाजपा किसान मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष सह अमरपुर स्थित एचकेबी कॉलेज के प्रोफेसर नरेंद्र यादव की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. मंगलवार को उनका शव व बाइक मोहनपुर थाने के झालर नदी पुल के नीचे से बरामद किया गया. नरेंद्र बलथर पंचायत के मुखिया सुरेंद्र यादव के बड़े भाई थे. कानून की डिग्री लेने के बाद अमरपुर के एचकेबी कॉलेज में 2006 से बायोलॉजी के प्रोफेसर थे. प्रोफेसर की हत्या की खबर मिलते ही उनके सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी. प्राचार्य के नेतृत्व में प्रोफेसर व कॉलेज कर्मियों का एक दल उनके गांव पहुंचा और उन्हें श्रद्धांजलि दी. परिजनों के
एचकेबी कॉलेज के…
अनुसार सोमवार की रात वे अपने बहनोई बाबूमनी यादव के गांव झालर गांव जाने की बात कह कर बैजनाथुपर स्थित आवास से बाइक से निकले थे. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनके मोबाइल पर परिजनों ने लगातार कई बार कॉल किया. फोन बंद मिला. किसी अनहोनी की सूचना रात में ही पुलिस को दी गयी. पुलिस व परिजन रात भर नरेंद्र की खोज में मोहनपुर व कुंडा मोड़ इलाके में बेचैनी से घूमते रहे. परिजन झालर गांव तक भी गये, लेकिन गांव में नरेंद्र का पता नहीं चला. सुबह छह बजे किसी ग्रामीण ने फोन कर नरेंद्र का शव व बाइक झालर गांव से एक किलोमीटर दूर पुल के नीचे पड़े होने की सूचना परिजनों को दी. सुबह इंस्पेक्टर आरके सिन्हा, थाना प्रभारी दीपक कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा व राजेंद्र भोक्ता झालर पहुंचे व शव व बाइक को बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में हत्या हुई है.
प्रोफेसर नरेंद्र यादव मृदुभाषी थे
एचकेबी कॉलेज के प्राचार्य ग्लोक बिहारी झा ने बताया कि नरेंद्र मृदुभाषी थे. कभी किसी भी बात को लेकर गुस्सा नहीं होते थे. उनकी हत्या की खबर सुन उनके साथ प्रोफेसर जयशंकर भगत, दिलीप मोदी, कॉलेज कर्मी पंकज महतो, कृष्णमोहन साह, प्रदीप भगत आदि मोहनपुर गये. बलथर गांव के पास ही उनका अंतिम संस्कार हुआ.
