पर्यावरण दिवस . वन विभाग ने निकाली प्रभात फेरी
देवघर : विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से कोरियासा स्कूल से प्रभात फेरी निकाली गयी. डीएफओ ममता प्रियदर्शी के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे, वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए. प्रभात फेरी कोरियासा से निकलकर पूरनदाहा, वीर कुवंर सिंह चौक व आंबेडकर चौक होते हुए वापस लौटी.
इस दौरान वनों की रक्षा से जुड़े स्लोगन वन्य जीवों से पर्यावरण रक्षित व पर्यावरण से जीवन सुरक्षित.. आदि के जरिये लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की गयी. डीएफओ ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर लोगों को वनों की रक्षा समेत पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए. पेड़-पौधों से मनुष्य व कई जीव-जंतु का जीवन जुड़ा है. प्रत्येक व्यक्ति को पूरी जिम्मेवारी के साथ पौधा लगाना चाहिए. इस अवसर पर रेंज अॉफिसर रघुवंशमनी सिंह, मधुपुर रेंज अफसर महादेव रजक, विजय कुमार सिंह समेत सभी फोरेस्टर व कर्मी थे.
