deoghar news : घर में रखे जेवरात समेत 1.30 लाख की चोरी

मोहनपुर थाना क्षेत्र के आगेय गांव में मंगलवार की रात को चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर जेवरात समेत 1.30 लाख की चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़ित रवि दास ने थाने में शिकायत दी है.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के आगेय गांव में मंगलवार की रात को चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर जेवरात समेत 1.30 लाख की चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़ित रवि दास ने थाने में शिकायत दी है. आवेदन में उन्होंने बताया कि उसकी मौसेरी बहन की शादी पांच मई को है. शादी की तैयारी को लेकर नकद 40 हजार रुपये के अलावा घर में सास, पुत्रवधू समेत तीन महिलाओं के सोने व चांदी के जेवरात तथा कपड़े की चोरी कर ली गयी. उन्होंने बताया कि घर के लोग सुबह सोकर उठे, तो घटना का पता चला. चोरी गये जेवरात की कीमत करीब 90 हजार रुपये बतायी गयी है. पीड़ित व्यक्ति के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच करने पुलिस पीड़ित के घर पहुंची तथा मामले की छानबीन करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan

Shrawan is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >