भारत की सांस्कृतिक पुन:स्थापना है श्री राम मंदिर भूमि पूजन – दीपक प्रकाश

सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को कहा कि शताब्दियों तक करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है कि अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य मंदिर का भूमिपूजन हुआ है

रांची : झारखंड भाजपा के अध्यक्ष एवम् सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को कहा कि शताब्दियों तक करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है कि अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य मंदिर का भूमिपूजन हुआ है और यह भारत की सांस्कृतिक पुन:स्थापना है. दीपक प्रकाश ने कहा, ‘‘अखिल ब्रह्मांड के नायक भगवान राम भारत के कण कण में व्याप्त हैं.

राम और भारत एक दूसरे के पर्याय हैं. राम के अस्तित्व के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. ” प्रकाश ने कहा, ‘‘ भारत की सांस्कृतिक पहचान और चेतना हैं राम. प्रत्येक भारतीय का जीवन जन्म से मृत्यु तक राम से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि सत्य और न्याय राम के आदर्श हैं. इसलिए राम सबके प्रिय और सब राम के हैं. ” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस ऐतिहासिक शुभ दिन के लिए प्रदेश भाजपा एवम् झारखंड की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

रामजन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा कार्यालय को रोशनी से जगमग किया गया. शाम को संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यालय में घी के दीये जलाए. युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय में दीप जलाकर खुशियां मनाई. प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अपने आवास पर दीया जलाकर खुशियां मनाईं.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >