रांची में 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, जानें कौन सा रास्ता रहेगा बंद

रांची में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और VVIP, अधिकारियों व आम लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है. घर से निकलने से पहले विस्तृत ट्रैफिक प्लान जानना बेहद जरूरी है.

रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर रांची की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. प्रशासन के द्वारा जारी रूट के अनुसार 15 अगस्त को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रांची में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. वहीं बताया जा रहा है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न मार्गों पर डायवर्सन और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.

सुरक्षा व्यवस्था और जाम की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों को शहर में प्रवेश देने के बजाय अलग-अलग मार्गों पर निर्धारित स्थानों तक ही आने की अनुमति दी गई है. वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले VVIP, अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और आम लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है.

इन जगहों तक ही आ सकेंगे भारी वाहन

प्रशासन की ओर से तय व्यवस्था के अनुसार 15 अगस्त को विभिन्न दिशाओं से रांची आने वाले भारी वाहनों को इन स्थानों पर रोका जायेगा :

  • कांके से रांची वाया बोड़ेया - बोड़ेया
  • चाईबासा-खूंटी से रांची - बिरसा चौक
  • गुमला-सिमडेगा से रांची वाया अरगोड़ा - कटहल मोड़
  • गुमला-सिमडेगा से रांची - आइटीआई बस पड़ाव
  • जमशेदपुर से रांची - दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम
  • जमशेदपुर से रांची वाया सदाबहार चौक - सदाबहार चौक
  • कांके-पतरातू से रांची - लॉ यूनिवर्सिटी
  • बूटी मोड़ से कोकर वाया बरियातू - बूटी मोड़
  • बूटी मोड़ से कोकर वाया खेलगांव - खेलगांव चौक
  • तिलता चौक रिंग रोड से पिस्का मोड़ की ओर - पंडरा बाजार

VVIP के लिए अलग रूट

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक, सांसद और विधायक के वाहनों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए है. ये वाहन एटीआइ मोड़, सिदो-कान्हू पार्क मोड़, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस होते हुए VVIP प्रवेश द्वार से समारोह स्थल तक पहुंचेंगे. वहीं केंद्र और राज्य सरकार के पदाधिकारियों के वाहन हॉट लिप्स चौक, एटीआइ मोड़, रणधीर वर्मा चौक और उपायुक्त आवास चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें: जिसे अपना समझा, उसी ने तोड़ा भरोसा; नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

किसके वाहनों की कहां होगी पार्किंग?

समारोह में आने वाले अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी तय की गयी है.

  • मुख्यमंत्री का कारकेड और VVIP वाहन - मुख्य मंच के पीछे
  • पदाधिकारियों के वाहन - मंच के पश्चिम स्थित ऑक्सीजन पार्क के बगल में
  • नारंगी पास वाले वाहन - मुख्य मंच के पश्चिम
  • हरा पास वाले वाहन - बापू वाटिका के सामने
  • मीडिया कर्मियों के वाहन - बापू वाटिका के सामने, आर्मी ग्राउंड से सटे स्थान पर
  • सामान्य वाहनों की पार्किंग - टीआरआइ के सामने मैदान

कई जगहों पर बनाये गये ड्रॉप गेट

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में विभिन्न स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाये गये हैं. ड्रॉप गेट संख्या 1, 3, 7, 9, 18, 20 और 23 से केवल मुख्यमंत्री, VVIP, मीडिया कर्मियों और पास धारियों के वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, अन्य ड्रॉप गेट से आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे कांवरिये, रास्ते में काल ने छीना 10 साल का मासूम; एक ही परिवार के 3 की मौत

इन जगहों पर नहीं कर सकेंगे पार्किंग

यातायात व्यवस्था के तहत उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक तथा रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी एंट्री गेट तक किसी भी वाहन की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, शहर के अन्य अंदरूनी मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा.

घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 15 अगस्त को सुबह से ही मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गयी है कि घर से निकलने से पहले निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ले लें. खासकर भारी वाहन चालकों को तय प्रतिबंधित अवधि और निर्धारित रोक बिंदुओं का ध्यान रखना होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >