छत से गिरकर युवक की मौत

हंटरगंज के बड़ही बिगहा गांव में छत से गिरने के कारण 35 वर्षीय अशोक साव की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है।

हंटरगंज. थाना क्षेत्र के बड़ही बिगहा गांव में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अशोक साव 35 वर्ष पिता स्व0 मोती साव के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार अशोक अपने घर की छत पर सोए हुए थे. इसी दौरान बारिश होने लगी. जिसके बाद उठकर नीचे आना चाहा और अचानक पैर फिसल गया .जिससे वह नीचे गिर गए गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज ला रहे थे. रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. अशोक के पत्नी के अलावा चार बेटी और एक बेटा है। घर के इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक चतरा रहकर गुपचुप बेचकर अपना बाल बच्चा का भरण पोषण कर रहा था.दो दिन पूर्व ही घर आया था.गांव के लोगों ने बताया कि अशोक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे. अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dinbandhu thakur

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >