कान्हाचट्टी.कान्हाचट्टी प्रखंड के गड़िया गांव में सोमवार की सुबह उस समय सन सनी फैल गई,जब गांव के ही विजय यादव(35) पिता धनेश्वर यादव का शव को पुलिया के नीचे मिला. निर्माणाधीन स्वस्थ केंद्र के नजदीक पुलिया के समीप से गुजर रहे लोगों की शव को देखा. जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना राजपुर पुलिश व परिजनों को दिया, घटना के जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रूपेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया.इस दौरान गांव वालों व परिजनों ने चार घंटे तक शव को नहीं उठाने दिया. थाना प्रभारी के उचित जांच के आश्वाशन के बाद दो बजे पुलिश शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्ट के लिए भेजा. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टा हत्या का लग रहा है.पूरी तथ्य की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा .
परिजनों से आवेदन की मांग की गई है. आवेदन के आधार पर जाँच की जाएगी, इधर परिणाजों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक के पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि पति रविवार के देर शाम कान्हाचट्टी बाजार से वापस घर आए थे. घर में समान रख कर पुनः यह बोल कर निकले कि आते है गांव तरफ से घूम कर.
देर रात तक इंतजार करते रहे लेकिन नहीं लौटे. सुबह पता चला कि उनकी लाश पड़ी है.हमारे पति की हत्या कर लाश को पुल के नीचे फेक दिया गया . ज्ञात हो कि विजय काफी गरीब परिवार से था, वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इनके दो छोटे छोटे बच्चे है.रहने के लिए घर भी नहीं है.
दो माह में गड़िया गांव में हत्या की यह दूसरी घटना है.दो माह पूर्व राहुल कुमार की हत्या कर नदी में छुपा दिया गया था. मामले का उद्भेदन कर पुलिश तीन लोगों को जेल भेजा था.अभी भी दो आरोपी फरार है, दो महीने के अंदर इस तरह के घटना से पूरे गांव में भय का माहौल है. लोग डरे व सहमे हुए है.
