सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मातम

प्रखंड के नावाडीह पंचायत के भोजपुर गांव में सोमवार की रात सर्पदंश से धर्मेंद्र भुियां (34) की मौत हो गयी.

हंटरगंज. प्रखंड के नावाडीह पंचायत के भोजपुर गांव में सोमवार की रात सर्पदंश से धर्मेंद्र भुियां (34) की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार वह रात में धान की खेत देखने गया था. इस दौरान विषैले सांप ने डंस लिया. परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. गया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. घटना की जानकारी मिलने पर जिप सदस्य प्रतिनिधि बेचन पासवान उनके घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >