गिद्धौर. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को तंबाकू रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया. जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण के द्वारा चलाया गया. छात्राओं को तंबाकू, स्कूल से 300 गज की दूरी तक दुकान नहीं होने समेत की जानकारी दिया गया. साथ ही तम्बाकू नियंत्रण को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को बैग व मेडल देकर सम्मानित किया. इसके बाद छात्राओं को तंबाकू की रोकथाम व बाल विवाह पर शपथ दिलायी गयी. मौके पर विद्यालय वार्डेन बिंदु पोद्दार, पूजा कुमारी, किरण कुमारी, अनुपमा कुमारी,मंजू कुमारी,पिंकी कुमारी,टिंकू कुमार,विक्रांत कुमार,राहुल कुमार,विनय दांगी समेत छात्राएं उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.