15 दिनों से लापता है सुधा देवी, पति ने पुलिस से लगायी तलाश की गुहार

चतरा के डाढ़ा गांव से सुधा देवी 15 दिनों से लापता हैं. पति ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है. पूरी खबर पढ़ें.

चतरा. सदर प्रखंड के डाढ़ा गांव निवासी सुधा देवी (पति अनिल प्रसाद सोनी) पिछले 15 दिनों से लापता हैं. महिला के लापता होने से परिजन परेशान हैं. मामले को लेकर पति ने सदर थाना में आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन करने की गुहार लगायी है.

पति ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को वह काम से वापस घर लौटे, तो सुधा देवी घर पर नहीं थीं. इसके बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला.

पति के अनुसार, पड़ोस की पुनम देवी अक्सर सुधा देवी को अपने घर बुलाती थी. उन्होंने आशंका जतायी है कि उक्त महिला के प्रभाव में आकर उनकी पत्नी पहले भी घर छोड़ने की बात कहती थीं. हालांकि, सुधा देवी के लापता होने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

परिजनों ने पुलिस से महिला की जल्द तलाश करने और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर सुधा देवी की तलाश में जुट गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >