जहां आयुष्मान मित्र नहीं हैं, वहां शीघ्र बहाल करें : डीसी

समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बैठक कर स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की.

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की 10 सीएच 9- बैठक करती उपायुक्त. चतरा. समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बैठक कर स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सीएस डॉ जगदीश प्रसाद समेत कई उपस्थित थे. उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अधिकतम लोगो को आयुष्मान कार्ड बनाने, अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड स्थापित करने, जहां आयुष्मान मित्र नहीं वहां शीघ्र बहाल करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने की भी बात कही गयी. बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा. ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकों की सक्रियता बढ़ाने व निष्क्रिय पाये जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कुपोषण पर विशेष ध्यान देते हुए कुपोषित बच्चों की पहचान कर एमटीसी भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, एएनसी जांच व नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. उपायुक्त ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनो, उपकेंद्रो को शीघ्र पूरा कर पेयजल की सुविधा बहाल करने व बाल लिंगानुपात सुधार के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट को प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वर्तमान में सदर अस्पताल के डीएस के पद पर है, इसे मुक्त कर अन्य चिकित्सा पदाधिकारी को चार्ज देने का निर्देश दिया. प्रतापपुर चिकित्सा पदाधिकारी को प्रतिरक्षण में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त कर स्पष्टीकरण की मांग की. जिले में विशेष रूप से चलाये जा रहे अभियान की जानकारी लिया. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >