दो दिन की बारिश से चतरा बेहाल, सड़कों पर जलजमाव, गड्ढों में छिपा हादसे का खतरा

चतरा में लगातार बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर परिषद की लापरवाही से दुर्घटना का डर बना हुआ है.

चतरा. पिछले दो दिनो से रूक-रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. बारिश के कारण लोग घरो में रहे. आवश्यक कार्य के लिए ही घर से निकलेे. लगातार बारिश से शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

चतरा-हंटरगंज मुख्य एनएच सड़क में कई जगहो पर जलजमाव रहने से लोगो को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रामनगर चौक से मुख्य डाक घर तक कई जगहो पर सड़क खराब होने से जलजमाव की स्थिति बनी रही. इसके अलावा अन्य गली मुहल्लो में भी जलजमाव व नाली का पानी सड़क पर बहने से परेशानी हुई. सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वालो को हुई.

इसके अलावा बाइक व छोटी वाहनो को जलजमाव में गड्ढा का अंदाजा नहीं होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए नगर परिषद व अन्य जिम्मेवार विभाग का ध्यान नहीं है.

ये भी पढ़ें: सूखे खेतों में लौटी हरियाली, दो दिन की बारिश से धनरोपनी ने पकड़ी रफ्तार

ये भी पढ़ें: JSSC-CGL विवाद पर राज्यसभा सांसद नथवाणी की CM को खास सलाह, कहा- चयनित छात्रों के साथ न हो नाइंसाफी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >