ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत

गोमे डाक बंगला के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी

प्रतापपुर. प्रतापपुर-गजवा मुख्य पथ स्थित गोमे डाक बंगला के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सोमवार को एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी है. मृतक की पहचान टंडवा पंचायत के वार्ड सदस्य 37 वर्षीय संजु कुमार यादव (पिता राजपत यादव) के रूप में की गयी. संजु प्रतापपुर से सामान खरीदकर बाइक से घर जमुआ आ रहे थे. इसी दौरान गोमे डाक बंगला के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी. घायल संजु यादव को एंबुलेंस से प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से लोग गुस्से में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टरों से बालू की तस्करी हो रही है, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है. कई ट्रैक्टर चालक नाबालिग हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है.

जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव

टंडवा. थाना क्षेत्र के कामता से लापता 57 वर्षीय टूपा भुईयां उर्फ टुमा भुईयां का शव थाना क्षेत्र के झुमरी जंगल से मिला है. बताया गया कि एक सप्ताह से टुपा भुईयां लापता थे. परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला. थक-हार कर स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गयी. सभी उनकी खोजबीन कर रहे थे, इसी बीच सोमवार को उनका शव गांव से कुछ दूरी पर जंगल में मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >