चतरा में चौकीदारों पर पैसे मांगने के आरोप की जांच पूरी, कार्रवाई के लिए DC को भेजी रिपोर्ट

चतरा में आवेदन के बदले पैसे मांगने के वायरल वीडियो मामले की जांच पूरी हो गई है. एसपी ने रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी है, अब दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार है.

चतरा से मो तसलीम की रिपोर्ट

चतरा सदर थाना के चौकीदारों द्वारा आवेदन लिखने के एवज में कथित रूप से पैसे मांगने से जुड़े वायरल वीडियो मामले की जांच पूरी हो गयी है. सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सौंप दी है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने संबंधित चौकीदारों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उपायुक्त रवि आनंद को भेज दी है. वहीं, दारोगा से जुड़े मामले को एसपी खुद देख रहे हैं. अब मामले में उपायुक्त और एसपी स्तर से कार्रवाई का इंतजार है.

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने एसडीपीओ को सौंपी जांच

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में सदर थाना के चौकीदारों पर आवेदन लिखने के बदले लोगों से कथित रूप से पैसे मांगने का आरोप सामने आया था. यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना, 29 सितंबर 2025 का बताया गया था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ को जांच का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें: रांची में शराब पार्टी के दौरान गोलीबारी, युवक के पेट में लगी गोली; हालत गंभीर

चार चौकीदारों और दारोगा से मांगा गया था स्पष्टीकरण

जांच के दौरान मामले से जुड़े चार चौकीदारों और एक दारोगा से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था. एसडीपीओ ने जांच पूरी करने के बाद अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी. इसके बाद चौकीदारों से संबंधित कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी गयी है, जबकि दारोगा के मामले में एसपी स्तर से कार्रवाई की जानी है.

जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने के बाद अब आरोपित कर्मियों पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गयी है. हालांकि, कार्रवाई किस स्तर की होगी, यह उपायुक्त और एसपी के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा.

ये भी पढ़ें: चतरा में नहीं थम रही बिजली कटौती, उमसभरी गर्मी में घंटों गुल रहती है बिजली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >