रन फॉर झारखंड में ग्रामीणों ने लगायी दौड़

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया.

कान्हाचट्टी. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम बीके प्लस टू उच्च विद्यालय से प्रारंभ हुआ, जो शायल बगीचा में संपन्न हुआ. इस दौरान लोगों ने डेढ़ किमी की दौड़ लगायी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, सीओ मनोज गोप, बीडीओ सुनील प्रकाश, प्रमुख इंदु देवी, उप प्रमुख सुमन कुमार, थाना प्रभारी संदीप कुमार, मुखिया विकास उर्फ छोटू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शेर शाह, योगेश यादव, नवीन तिर्की, संतोष यादव, शिक्षक व काफी संख्या में छात्र-छात्रा शामिल थे. गिद्धौर. झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर से रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, थाना प्रभारी शिवा यादव, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा समेत कई ने दौड़ लगायी. दौड़ प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर थाना के समीप संपन्न हुआ. मौके पर झामुमो किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवनारायण दांगी, बीटीएम प्रभात कुमार सिंह. जनसेवक उज्ज्वल सिंह, अभिनंदन कुमार, ब्रजेश सिन्हा समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >