ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंची चतरा पुलिस पर पथराव; थाना प्रभारी घायल

झारखंड के टंडवा में दुष्कर्म के आरोपी को छुड़ाने गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई, जिसमें थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए. गांव में भारी पुलिस बल तैनात.

टंडवा(चतरा). बडगांव के बाद सिद्धपा में एक बार फिर बवाल हुआ है. थाना क्षेत्र के सिद्पा गांव में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मामले में एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को उसी घर में बंद कर दिया.

युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से युवक को छुड़ाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के कब्जे से युवक को पुलिस मुक्त नहीं करा पाई. इसी बीच कुछ युवक जिस घर में युवक कैद था, उस पर चढ़ गए. उन्हें हटाने के दौरान पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

पथराव में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल

इस दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना में थाना प्रभारी पप्पू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल लाया गया. जहां उनके सर में चार टांके लगे हैं. शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई हैं.

गांव में पुलिस छावनी, आलाधिकारी कर रहे कैंप

घटना के बाद गांव को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. घटना के बाद जिले के आलाधिकारीयों ने गांव में कैंप कर दिया है. पुलिस युवक को छुड़ाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. पूरे मामले में आधिकारिक बयान नहीं मिल पाया है.

एक माह पूर्व बडगांव में भी हुआ था बवाल

एक महीने पहले बडगांव में भी अपहरण व नाबालिक के दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसमें भीड़ ने घटना में शामिल अभियुक्त इमरोज अंसारी को पीट-पीट कर मार डाला था. बडगांव घटना के बाद सिद्धपा गांव में पुनः दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

बडगांव से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर सिद्पा गांव स्थित है. यहां भी लड़का व लड़की अलग-अलग समुदाय से हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस को डर है कि ग्रामीण बडगांव की घटना को न दोहरा दें. इसके लिए पुलिस युवक को छुड़ाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर JLKM का पलटवार, चतरा में बड़े आंदोलन की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >