सड़क पर बना डाला अनाधिकृत रूप से ब्रेकर

इटखोरी समेत आसपास के इलाकों में ग्रामीण सड़कों पर ब्रेकर लगाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है.

इटखोरी. इटखोरी समेत आसपास के इलाकों में ग्रामीण सड़कों पर ब्रेकर लगाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है. बताया जाता है कि कई घरों के लोगों ने जबरन सड़क पर ब्रेकर बनवा रखा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. परोका मोड़ स्थित शहरजाम सड़क पर अनाधिकृत रूप से दर्जनों ठोकर बना दिये गये हैं. इसी तरह कल्याणपुर गांव में ब्रेकर की जगह बिजली का पोल को ही सड़क पर बिछा दिया गया है. ठोकर इतना ऊंचा है कि बाइक व चारपहिया वाहनों को पार करने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है. कई बाइक सवार संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >