चोर होने की संदेह पर युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा

चोर होने की संदेह पर युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के द्वारी के इंद्रा में रविवार की देर रात ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीण युवक को चोर होने के संदेह पर पकड़ा.वहीं पुलिस को देखकर एक अन्य युवक फरार हो गया.ग्रामीणों ने बताया कि रात एक बजे दो युवक इंद्रा गांव से सड़क के किनारे घूम रहा था.गांव में विवाह को लेकर टेंट लगा हुआ है.दो अंजान युवक को इधर-उधर होते देख ग्रामीणों को संदेह हुआ.जिससे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया.इसी दौरान पुलिस गश्ती कर रही थी.ग्रामीणों ने पकड़े गये युवक को पुलिस को सौंप दिया.पुलिस को देख कर अल अन्य युवक भगाने में सफल रहा.वहीं पुलिस ने बताया कि पकड़े गये युवक नहीं की हालत में था.बताया कि युवक हजारीबाग अपना घर जा रहा था.नशे के हाल में सड़क किनारे बाइक को खड़ा कर कभी सो रहा था,तो कभी इधर उधर घूम रहा था.पूछताछ करने के बाद युवक को अपना घर जाने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >