बाघाकोला में लगा ट्रांसफार्मर आठ साल से खराब

लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है.

प्रतापपुर. प्रखंड के गजवा टोला बाघाकोला में लगा ट्रांसफार्मर आठ साल से खराब पड़ा है, जिससे लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. स्थिति यह है कि लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कई बार सांसद, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है. गर्मी में परेशान गांव के लोगों को गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा. मंगलवार को खराब ट्रांसफार्मर के पास पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया. साथ अविलंब ट्रांसफार्मर लगा कर गांव में बिजली बहाल करने की मांग की. ग्रामीण सुजीत कुमार, अरुण कुमार, महेंद्र यादव, उमेश यादव, गौतम यादव ने कहा कि गांव में करीब 500 लोग रहते हैं. 2016 में गांव में ट्रांसफार्मर लगा था, जिससे एक-दो साल तक लाभ मिला, इसके बाद से खराब पड़ा है. मांग करने वालों में बेबी देवी, मनोजवा देवी, गुड्डी देवी, रंजू देवी व पुष्पा देवी समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >