श्रद्धासुमन. बाबा साहब डॉ आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम चतरा. जिले में डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को मनायी गयी. मुख्य डाकघर चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल समेत अन्य ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय, समानता व बंधुत्व के मूल्यों का प्रतीक है. उनके बताये मार्ग पर चल कर समाज को और अधिक सशक्त व समावेशी बनाया जा सकता है. मौके पर एसी अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, बीडीओ हरिनाथ महतो, सीओ अनिल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.वहीं सांसद कालीचरण सिंह समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंच कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सांसद ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें समानता, न्याय व भाईचारे के मार्गों पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की बात कही. मौके पर मिथिलेश गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, विद्यासागर आर्य समेत कई उपस्थित थे.
बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय के मूल्यों का प्रतीक है : डीसी
बाबा साहब डॉ आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम
