छह दिनों से जबरा से लापता छात्र शेरघटी से बरामद

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर डांट पड़ने के बाद वह घर से निकल गया था.

हंटरगंज. थाना क्षेत्र से छह दिनों से लापता 13 वर्षीय छात्र इंद्रजीत कुमार (पिता संजय दास) को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वह जबरा के खजुरिया गांव का रहने वाला है. छात्र की बरामदगी बिहार के शेरघाटी क्षेत्र से की गयी. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर डांट पड़ने के बाद वह घर से निकल गया था. मालूम हो कि आठ अप्रैल को छात्र इंद्रजीत अचानक लापता हो गया था. इस संबंध में छात्र के पिता ने थाना में आवेदन देकर पुत्र के लापता होने की जानकारी दी थी. पुलिस ने खोजबीन को लेकर लगातार अभियान चला रही थी. छात्र की तलाश में आसपास के क्षेत्राें में पोस्टर भी लगाये गये थे. साथ ही 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. इस दौरान शेरघाटी के एक टेंपो चालक ने इसकी जानकारी हंटरगंज के एक मुखिया को दी. मुखिया ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस वहां पहुंच कर उसे बरामद कर थाना लाया. बताया गया कि बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >