कान्हाचट्टी. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में सोमवार को रूआर-2026 अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी के अलावा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन बीपीओ सूरज उरांव ने किया. कार्यशाला में 15 दिनों तक चलने वाले रूआर अभियान के तहत बच्चों का नामांकन, ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय में ठहराव, उपस्थिति शत प्रतिशत करने समेत अन्य जानकारी दी गयी. मौके पर उप प्रमुख नीतु देवी, मुखिया विकास सिंह, सुप्रिया देवी, पार्वती देवी, बीआरपी पंकज पाठक समेत कई उपस्थित थे. गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को रूआर-2026 अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख अनिता यादव ने की. संचालन बीइइओ कैलाशपति पातर ने किया. इस दौरान प्रधानाध्यापकों को ड्रॉप आउट बच्चों का पुन: विद्यालय में नामांकन करने, विद्यालय नहीं आ रहे बच्चों के बारे में जानकारी लेने, उपस्थिति व नामांकन बढ़ाने की जानकारी दी गयी. मौके पर बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक अशोक दांगी, सिद्धेश्वर पांडेय, रिसोर्स शिक्षक अशोक कुमार, सुबोध कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर
बच्चों का नामांकन, ड्रॉप आउट बच्चों का विद्यालय में ठहराव समेत अन्य जानकारी दी गयी.
