बाइक व वाहन की टक्कर में तीन लोग घायल

घायलों में बाइक सवार केवटा गांव के युवक छोटू भारती, जरही गांव की सोनी कुमारी व उर्मिला कुमारी शामिल हैं.

सिमरिया. सिमरिया-चतरा रोड स्थित आठ माइल के पास मंगलवार की दोपहर बाइक व चार पहिया वाहन की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बाइक सवार केवटा गांव के युवक छोटू भारती, जरही गांव की सोनी कुमारी व उर्मिला कुमारी शामिल हैं. सभी घायलों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर छोटू को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. घायलों ने बताया कि सिमरिया से जरही गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इस दौरान आठ माइल मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें हमलोग घायल हो गये.

गिद्धौर के बारिसाखी के युवक की राउरकेला में मौत

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव निवासी आदित्य कुमार साहू (32) पिता राजकुमार साहू की मौत ओड़िशा के राउरकेला के झालछोकरा में कार दुर्घटना में हो गयी. उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि आदित्य झालछोकरा से राउरकेला कार से जा रहा था. इस दौरान मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे आंख लग गयी और कार डिवाइडर से जा टकरा गयी. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वे बारिसाखी वन समिति अध्यक्ष भी थे. परिजनों ने बताया कि राउरकेला में शव का पोस्टर्माटम कराने के बाद शव पैतृक गांव लाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >