आत्मा की आवाज ही परमात्मा की आवाज: आचार्य

गणेश महोत्सव सह श्रीमद्भागवत कथा पुराण महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल है.

टंडवा. गणेश महोत्सव सह श्रीमद्भागवत कथा पुराण महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल है. प्रतिदिन आचार्य जयनारायण मिश्र रात्रि में कथा का श्रवण कर रहे हैं. आचार्य श्री मिश्र ने कहा कि कथा का श्रवण करने से विवेक जागृत होती है. मन गलत जगह जायेगा, तो मस्तिष्क को गलत कार्य करने का संदेश देगा. युवा ख्याल रखे कि अच्छी संगत में रहें. सत्पुरुषों के साथ से मिठास भरेगा जीवन से कड़वाहट दूर होगी. व्यक्ति शांति का अनुभव चाहता है, तो भगवान की शरण में ध्यान लगायें. उन्होंने कहा कि मन का भटकाव सबसे ज्यादा युवाओं में होती है.आत्मा की आवाज ही परमात्मा की आवाज होती है. आत्मा के साक्षात्कार के लिए ध्यान प्राणायाम मनन चिंतन की जरूरत है. प्रतिदिन संध्या में महा भंडारा का आयोजन किया जा रहा है. सूर्य मंदिर नवनिर्माण को लेकर चार सितंबर को भूमि पूजन किया जाना है. भूमि पूजन में सांसद कालीचरण सिंह समेत आधा दर्जन विधायक व कई पूर्व विधायक भाग लेंगे. यज्ञ आचार्य जयनारायण मिश्र व उनके सहयोगी आचार्य राजनारायण मिश्र, नितेश पांडे, अमरेंद्र तिवारी के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है. यज्ञ के सफल संचालन में अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव अनिल दास, कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता, रंजीत गुप्ता, नंदा थापा, प्रकाश पाठक, बालकृष्ण यादव, मनोज मालाकार, मुकेश प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, रुदेश नायक समेत अन्य लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >