पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना स्थगित

आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

: आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन चतरा. तेली साहू समाज संघर्ष समिति द्वारा सोमवार को समाहरणालय के समक्ष आयोजित धरना पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया. धरना में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे थे. डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा ने लोगों की मांग पर थाना में एफआइआर दर्ज कराने की बात कही. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. इसके बाद धरना स्थगित हो गया. इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू के नेतृत्व में उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि चार मार्च होली की शाम को मयूरहंड के दबंगों ने गांव के धनेश्वरी देवी (पति बिंदुल साव) के घर आकर बेरहमी से पिटाई की. साथ ही मंगलसूत्र छीन लिया. इस घटना में मुख्य रूप से आदित्य सिंह उर्फ बुटन सिंह, मुन्ना सिंह, अमित सिंह, रणधीर सिंह, सुभाष सिंह, रामभरोस सिंह, मनीष सिंह, कृष्णा सिंह, गोपाल सिंह, कल्लू सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत अन्य द्वारा मारपीट की गयी. इस संबंध में पांच मार्च को मयूरहंड थाना में एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसके बाद धरना कार्यक्रम के लिए एसपी व एसडीओ को आवेदन दिया था, तब जाकर सात मार्च को एफआइआर दर्ज किया गया. मौके पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहु, प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही, यमुना प्रसाद, मुरारी साव समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >