सांसद ने बिरहोरो को समस्या समाधान का दिया भरोसा

प्रखंड के बरवाडीह पंचायत के शीतलपुर बिरहोर टोला में बुधवार को जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन किया गया.

पत्थलगड्डा. प्रखंड के बरवाडीह पंचायत के शीतलपुर बिरहोर टोला में बुधवार को जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए. विलुप्त हो रहे आदिम जनजाति परिवारों के सदस्यों के रहन सहन व स्वास्थ्य का हाल जाना. बिरहोर टोला में विभिन्न समस्याओं का समाधान जल्द भरोसा दिलाया. उन्होंने बिरहोर टोला में जल्द ही भूमकोडिया भवन व पक्की सड़क बनाने की घोषणा किया. उन्होंने बिरहोर टोला में बिजली- पानी की समस्या न हो इसके लिए खुद विभागों के पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से जल्द सुविधाएं उपलब्ध करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान सभी बिरहोर परिवार के सदस्यों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया. साथ ही शिविर में सीएचओ सरोज मिंज के द्वारा बिरहोर परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गयी. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश दांगी, कल्याण पदाधिकारी शशिकांत मेहता, एमओ तेजनारायण पंडित, पंचायत सचिव मो असलम सहित कई उपस्थित थे. वाहन चेकिंग अभियान में कटा चालान सिमरिया. एसडीओ माहेश्वरी प्रसाद ने बुधवार को परियोजना प्लस टू उवि के पास सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो पाहिया व चार पाहिया वाहन के कागजात, वाहन चालकों के लाइसेंस व हेलमेट आदि की जांच की. इस दौरान बिना हेलमेट के चलने वाले 21 लोगो का 21 हज़ार रुपये का फाइन काटा गया. जबकि दो पहिया वाहन चलाते पांच नाबालिग पकड़े गये. एसडीओ ने पांचों बाइक जब्त कर थाना को सौंप दिया. एसडीओ ने कहा कि प्रति बाइक 25 हज़ार रुपये का जुर्माना कटेगा. एसडीओ ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाते पकड़े गये तो अभिभावक पर भी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >