समाज की बैठक में एकजुटता पर दिया गया बल

नगर भवन में गुरुवार को सुंडी समाज की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता कृष्णा साहू व संचालन जूगेश्वर साहू ने किया.

टंडवा. नगर भवन में गुरुवार को सुंडी समाज की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता कृष्णा साहू व संचालन जूगेश्वर साहू ने किया. बैठक में एकजुटता पर बल दिया गया. सभी सुंडी गांव में 30 मई तक ग्राम समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर बल देते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने व राजनीतिक सशक्तीकरण, दहेज प्रथा व मृत्यु भोज पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया गया. वैवाहिक कार्यक्रम में मांस मदिरा वगैरा पर प्रतिबंध लगाने व दूसरे राज्यों के तर्ज पर सुंडी समाज को एससी का दर्जा दिलाने हेतु प्रखंड से राज्य स्तर पर आंदोलन करने की बात कही गयी. मौके पर जिला संयोजक सुरेश साहू, सह संजोयक शिवनारायण प्रसाद, पूर्व प्रमुख सीताराम साहू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा साहू, बसंत कुमार, बद्री साव ,अनिल कुमार ,सुनील कुमार ,गजाधर साहू ,भोला कुमार ,गुलाब सुंडी ,सुबोध कुमार शाहा ,भुनेश्वर साहू, कामेश्वर साव समेत अन्य उपस्थित थे. 12 मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त सिमरिया. पुलिस ने रोल मोड़ के पास से 12 मवेशी लदा पिकअप वैन को जब्त किया है, लेकिन चालक अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया. थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है. सूचना पर रोल मोड़ के पास घेराबंदी की गयी. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें ठूंस-ठूंस कर 12 मवेशी लदे थे. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >