सिमरिया. एसडीओ महेश्वरी प्रसाद ने बुधवार को आधा दर्जन जांच घर व अल्ट्रासाउंड की गहनता से जांच की. उनके साथ जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनुरंजन झा शामिल थे. दोनों पदाधिकारियों ने बगरा, टंडवा, हज़ारीबाग़ व चतरा रोड में संचालित जांच घर व अल्ट्रासाउंड सेंटरो की जांच की. जिसमें बगरा रोड झारखंड अल्ट्रासाउंड, एडवांस डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर, सिमरिया डायग्नोस्टिक सेंटर, अपोलो जांच घर, लाल पैथो लैब सेंटर, नेहा एक्सरे, शिवा एक्सरे व पशु चिकित्सालय की जांच की. जांच घरों का कागजात, लाइसेंस नहीं मिला. साथ ही लैब टेक्नीशियन का कागजात भी उपलब्ध नहीं था. वहीं ब्लड, थाइराइड, मलेरिया जांच कीट, शुगर आदि जांच करने वाली मशीनों को की भी जांच पड़ताल की. जहां कमियां ही कमियां पायी गयी. जबकि संचालकों द्वारा रखे गये स्टाफ से पदाधिकारियों ने सीरिंज का उपयोग कर कहां फेका जाता है, इसके बारे में पूछताछ की. लेकिन किन्ही ने बताया नहीं. इस पर जमकर बिफरे. कहा कि अवैध रूप से जांच घर व अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले के खिलाफ करवाई की जायेगी. इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां पशु चिकित्सक ग़ायब थी. जबकि अनुसेवक रामोतार राम उपस्थित थे. दोनों पदाधिकारियों ने कार्यालय व स्टोर रूप में रखे दवाओं की जांच की. साथ ही एंबुलेंस की भी जांच की. एसडीओ ने कहा कि सभी सेंटरो का जांच रिपोर्ट उपायुक्त को दी जायेगी. मौके चिकित्सा प्रभारी बीएन प्रसाद उपस्थित थे.
बिना लाइसेंस के चल रहे जांच घर व अल्ट्रासाउंड पर होगी कार्रवाई : एसडीओ
एसडीओ महेश्वरी प्रसाद ने बुधवार को आधा दर्जन जांच घर व अल्ट्रासाउंड की गहनता से जांच की.
