हाइवा के चकमे से टेंपो पलटा, 13 घायल

विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम

विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम टंडवा. थाना क्षेत्र के उड़सु के समीप हाइवा ने टेंपो को चपेट में ले लिया. घटना में कुल 13 लोग घायल हो गये, जिसमें बच्चे भी शामिल है. घटना में गंभीर रूप से पांच घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. वहीं अन्य का इलाज सामुदायिक केंद्र में चल रहा है. मिली जानकारी कर अनुसार केरेडारी पचड़ा स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर अपने परिजनों के साथ टंडवा सोमवारी बाजार जा रहे थे. इसी दौरान उड़सु के समीप एक हाइवा ने टेंपो को चपेट में ले लिया. हाइवा की चपेट में आने के बाद टेंपो खेत में नीचे जा गिरा, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में मुकेश भुइयां पदमपुर, नितेश यादव, किरण देवी, गाडीलौग, कुंती देवी लातेहार, पूजा कुमारी मालती देवी टंडवा, उपल कुमार महेश गंझु चमकी देवी देल्हो, रवि कुमार पेटो, नरेश भुइयां पांकी, सनाया देवी खुशी देवी रूपा देवी रहिया व चालक हुलास महतो शामिल है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद हाइवा को पकड़ लिया गया है. हाइवा जेआरएल कंपनी का बताया जा रहा है. घटना के बाद कोल वाहनों का परिचालन ग्रामीणों ने ठप करा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >