मयूरहंड, चतरा: मझगवां पंचायत के सुंदरडीहा-मंधनिया गांव में एक माह बाद बिजली व्यवस्था बहाल हुई. जेएमएम नेता मनोज कुमार चंद्रा के प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.
ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने को लेकर मंधनिया निवासी जिला किसान मोर्चा झामुमो के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दांगी लगातार प्रयासरत थे. उनकी मांग पर ग्रामीणों के लिए मनोज कुमार चंद्रा ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. बिजली व्यवस्था बहाल होने पर ग्रामीणों ने मनोज कुमार चंद्रा के प्रति आभार व्यक्त किया.
