लोहरदगा का सुखराम उरांव चतरा में लापता

परिजन बस से बनारस से गुमला जा रहे थे

: परिजन बस से बनारस से गुमला जा रहे थे

चतरा. लोहरदगा जिला के सेनहा थाना क्षेत्र के मेंतगड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय सुखराम उरांव तीन दिनों से लापता है. वह और उसके परिजन रश्मि नामक यात्री बस से बनारस से गुमला जा रहे थे. इस दौरान 27 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे चतरा में बस रुकी थी, इस बीच सुखराम बस से उतर गया. लेकिन नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद बस से परिजन घर चले गये. इसके बाद परिजन 28 फरवरी को पुन: चतरा पहुंच कर खोजबीन की. साथ ही इसकी जानकारी सदर थाना को दी. बताया गया कि सुखराम मानसिक रूप से कमजोर है. सुखराम के लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं. लगातार खोजबीन कर रहे है. सुखराम के भाई बसंत उरांव ने चतरा पुलिस से भाई की खोजबीन में सहयोग करने की मांग की.

चतरा के युवक ने चेन्नई में फांसी लगा कर की आत्महत्या

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी 21 वर्षीय मो अनस (पिता मो असलम) ने चेन्नई में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका शव रविवार की अहले सुबह एंबुलेंस से आरा गांव लाया गया. शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. शव को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. जानकारी के अनुसार, अनस चेन्नई में सैलून चलाता था. घरेलू विवाद से परेशान था. 26 फरवरी को पत्नी से फोन पर बातचीत की थी. इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसके साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. सूचना पर परिजन चेन्नई पहुंचे और शव को एंबुलेंस से घर लाया. बता दें कि दस माह पूर्व उसकी शादी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >