करनी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को करनी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली.

इटखोरी. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को करनी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें छात्र-छात्राएं व शिक्षक शामिल हुये. तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से निकलकर विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए पुन: स्कूल परिसर पहुंची. सभी विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर झंडा ऊंचा रहे हमारा..के नारा लगा रहे थे. इस मौके पर प्रधानाध्यापक दशरथ दांगी, राजकुमार दांगी, देवकुमार सिंह व संतोष दांगी समेत कई बुद्धिजीवी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >