एसएसबी जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत 35वाहिनी एसएसबी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी

चतरा. आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत 35वाहिनी एसएसबी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें एनसीसी के छात्र, स्कॉड छात्र व झारखंड पुलिस शामिल हुए. मोटरसाईकिल रैली व तिरंगा यात्रा निकाल कर एकता व अखंडता का प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर रैली में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा हमारा देश का गौरव है. हमें इसके प्रति प्रेम व सम्मान दिखाना चाहिए. तिरंगा देश की स्वतंत्रता व संप्रभुता का प्रतीक है. पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए हुआ नामांकन मयूरहंड. पैक्स कार्यालय में बुधवार को पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. निर्वाचन पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा, अनुपालिक निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार व प्रशासक लाल सुरेश नाथ सहदेव के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए आठ व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 13 लोगों ने नामांकन किया. अध्यक्ष पद के लिए रामभरोस यादव, रणधीर कुमार सिंह, शशि प्रमोद लाल, हरि ठाकुर, जगरनाथ कुमार साव, नितेश सिन्हा व अलखदेव सिंह का नाम शामिल हैं. वहीं सदस्य पद के लिये संतोष कुमार सिन्हा, रामेश्वर साव, बुधन साव, दयानंद प्रसाद सिंह, सुरेश यादव, मुखदेव साव, भुनेश्वर साव, जगलाल साव, बिनोद साव, बिल्टू महतो, आदित्य सिंह, रूबी देवी, तेतरी देवी का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >