गांव की बहनों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी, भावुक हुए सुरक्षा प्रहरी

चतरा में एसएसबी 35वीं बटालियन के जवानों ने स्थानीय महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया. बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की.

चतरा. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं बटालियन परिसर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट एनेन्द्र मणि सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया.

इस अवसर पर स्थानीय गांवों की महिलाओं व एकल परिवार की बहनों ने बटालियन के अधिकारियों व जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. बहनों ने जवानों का मुंह मीठा कराकर देश की सुरक्षा में उनके योगदान के प्रति सम्मान व स्नेह व्यक्त किया. राखी बंधवाकर जवान भावुक व उत्साहित नजर आए.

कार्यवाहक कमांडेंट ने सभी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जवानों का मनोबल बढ़ता है. उन्होंने बहनों को सुरक्षा व सम्मान का भरोसा दिलाया. मौके पर बटालियन के अधिकारी, जवान, स्थानीय ग्रामीण महिलाएं व एकल परिवार की बहनें उपस्थित थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >