पांचवें दिन अध्यक्ष के सात व वार्ड पार्षद के लिए 52 नामांकन

वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 52 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है.

चतरा. नगर परिषद चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. तीन लोगों ने दो सेट में नामांकन पर्चा भरा. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 52 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. अध्यक्ष पद के लिए समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय व वार्ड पार्षद पद के लिए नगर परिषद कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. अध्यक्ष पद के लिए राजवीर, अभिषेक कुमार, जमुना प्रसाद, हिमांशु कुमार, पप्पू कुमार यादव, मो आशिक व मो बशीर नेजामउद्दीन शामिल है. वहीं सुदेश कुमार, राजेश कुमार रौशन, अभिषेक कुमार ने दो-दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया. अभिषेक व जमुना प्रसाद गाजे बाजे के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे. वहीं तीन लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा, जिसमें विद्यासागर आर्य, संजय कुमार व शंकर प्रसाद शामिल हैं. अब तक 14 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया है, जबकि 26 लोगो ने नामांकन पर्चा खरीदा है. नामांकन चार फरवरी तक चलेगा. पांच फरवरी को स्क्रूटनी, छह फरवरी को नाम वापसी व सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. 23 फरवरी को चुनाव व 27 फरवरी को मतगणना होगी. समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा: भाजपा, कांग्रेस व झामुमो ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने विद्यासागर आर्य, कांग्रेस ने बशीर नेजामउद्दीन व झामुमो ने अभिषेक निषाद को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव में सहयोग करने व चुनाव जिताने के लिए हर संभव सहयोग करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >