इटखोरी पुलिस ने बक्सा पुल के पास से दस लाख के अफीम के साथ एक तस्कर सदर थाना क्षेत्र के लिपदा गांव निवासी विशाल कुमार (पिता स्व प्रमोद साव) को गिरफ्तार किया है.
चतरा. इटखोरी पुलिस ने बक्सा पुल के पास से दस लाख के अफीम के साथ एक तस्कर सदर थाना क्षेत्र के लिपदा गांव निवासी विशाल कुमार (पिता स्व प्रमोद साव) को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 2.028 किलोग्राम अफीम के अलावा एक बलेनो कार (जेएच 02 बीजे 5997) व एक मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि चतरा की तरफ से बलेनो कार से अफीम लेकर इटखोरी की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बक्सा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान बलेनो कार को रोककर तलाशी ली गयी. इस दौरान अफीम जब्त किया गया. गिरफ्तार विशाल पैडलर का काम करता था, वह लगातार अफीम को लेकर हजारीबाग जाता था. इस अफीम को भी हजारीबाग ही लेकर जा रहा था, इस दौरान उसे गिरफ्तार किया गया.
नेटवर्क में शामिल कई अन्य लोगों का नाम सामने आया है
इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. एसपी ने कहा कि इस नेटवर्क में शामिल कई अन्य लोगों का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एएसआई पंकज कुमार, दुखीराम महतो के अलावा आरक्षी ओमप्रकाश यादव, जयपाल उरांव, चालक आरक्षी रविकांत सिंह शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.