तीन लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्राउन शुगर समेत एक लूना जब्त

: 138 ग्राम ब्राउन शुगर व एक लूना जब्त

चतरा. गिद्धौर पुलिस ने तीन लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज दांगी (पिता रितुराज दांगी) पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गयी. उसके पास से 138 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक लूना बाइक (जेएच 02बीई-9990) जब्त की गयी. यह जानकारी एसपी विकास कुमार पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिमरिया एसडीपीओ अजय कुमार केसरी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान अंतर जिला चेकनाका बलबल के पास चलाया जा रहा था. इस दौरान ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया. इस संबंध में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व कई जिला बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >